फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will know the level of groundwater in villages

Karnal News: गांवों में जानेंगे भूजल का स्तर

Sat, 30 Mar 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Will know the level of groundwater in villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में गिरते भूजल की दशा जानने के लिए रेड जोन में घोषित गांवों की जल सुरक्षा योजना तैयार की जा रही है। यह कार्य सिंचाई विभाग की अटल भूजल टीम की ओर से किया जा रहा है। प्रथम चरण में करनाल खंड की 44 ग्राम पंचायतों को लिया गया है। इन गांवों में जाकर टीम के सदस्य ट्यूबवेल पर जल के स्तर की जांच कर रहे हैं।

जांच के दौरान पहले व अब के जल स्तर की जांच की जा रही है। इसके लिए अटल जल मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। भूजल स्तर की जांच के लिए इन गांवों में अब तक कुल 26 पिजियोमीटर (डीडब्ल्यूएलआर) लगाए जा चुके है। यह डिजिटल वॉटर लेवल रिकार्डर विभाग की एप पर ऑनलाइन ही भूजल स्तर को निर्देशित करती है। अब विभाग की ओर से सभी पिजियोमीटर पर लॉक भी लगाए जा रहे है। ग्रामीण इलाकों में घरों में व्यर्थ बहाए जा रहे भूजल को रोकने के लिए भूजल सहेलियों को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

टीम की ओर से खंड करनाल की अब्दुलापुर, दिलावरा अंधेडा, बजीदा जाटान, भूसली, बुढनपुर, छपरा जगीर, चुडीपुर, डबरकी, डबरकीपार, दरड़, ढाकवाला, गंजोगढी, काछवा, कलामपुरा, खरकाली, कुराली, मिरगान, मोदीपुर, नलवीपार, रसूलपुर कलां, रसूलपुर खुर्द, संगोहा, संगोही, सलारू, रूकनपुर, रतनगढ, शेखपुरा जागीर, सरफाबाद माजरा, सुभरी, सोहाना, टीकरी, टपराना व उंचा समाना ग्राम पंचायत के जल सुरक्षा प्लान तैयार किए जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि गांवों में भूजल का 80 प्रतिशत दोहन सिंचाई में हो रहा है। पैडी जोन न होने पर भी जिले में धान की खेती धड़ल्ले से की जा रही है। कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों को लगातार धान की बिजाई डीएसआर से करने तथा अनावश्यक पानी न देने की सलाह दी जाती है बावजूद इसके किसान प्राचीन प्रणाली को अपनाकर धान में लगातार पानी भरकर रखता है। टीम द्वारा किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।




किसानों को ऊपरी सतह का पानी इस्तेमाल करने की सलाह
सिंचाई के लिए किसानों को ऊपरी तह का पानी जैसे नहर, तालाब व जोहड़ का पानी इस्तेमाल करने की सलह दी जा रही है। लगातार भूमिगत जल का दोहन होने से जिले के खंड करनाल, असंध व कुंजपुरा को पहले से ही रैड जॉन घोषित किया जा चुका है। इस कारण से इन जगहों पर ट्यूबवैल क्नेकशन भी बंद किए गए है। अटल भूजल की टीम किसानों को धान की जगह मक्का, जौ व बाजरा उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए किसानों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दिए जाने की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed