फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will do mass journey for Mahakumbh, booking going on

Karnal News: महाकुंभ के लिए करेंगे सामूहिक यात्रा, चल रही बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Will do mass journey for Mahakumbh, booking going on
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। महाकुंभ में स्नान के लिए ट्रेन में टिकट न मिलने पर लोगों ने ट्रैवलर और टूरिस्ट बसों की तरफ रुख कर लिया है। ऐसे में लोगों ने अकेले या परिवार के बजाय समूह बनाकर जाना शुरू कर दिया है।
करनाल से हर रोज चार से पांच ट्रैवलर और पांच से छह बसें प्रयागराज जा रही हैं। मेले को लेकर टैक्सी स्टैंड और टूरिस्टों के पास हर रोज 10 से 12 लोग बसों व दूसरे वाहनों के लिए संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर साही स्नान है। इसके बाद तीन फरवरी को वसंत पंचमी है। जिले के लोग महाकुंभ में स्नान के लिए ज्यादातर ट्रैवलर और 52 व 56 सीटर बसों को बुक कराने पहुंच रहे हैं। शहर में 120 ट्रैवलर बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था लेकर जा रही दो बसें ः पंडित अजित शास्त्री ने बताया कि उनकी दो बसें महाकुंभ के लिए यात्रियों को लेकर जा रही हैं जिसमें यात्रियों के रहने, खाने-पीने और रात को रुकने की सारी व्यवस्था की जाएगी। इस यात्रा में प्रति व्यक्ति किराया 3500 रुपये है। 14 फरवरी को दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की ओर से सुबह नौ बजे से यात्रियों को प्रयागराज लेकर जाएंगे। 16 फरवरी को मध्य रात्रि तक वापसी होगी। इस यात्रा के दौरान करीब 250 से 300 श्रद्धालुओं को लेकर जाएंगे। जिसके लिए बुकिंग भी आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed