{"_id":"f9e04db5686c38ea7c5fdab2c385a3ea","slug":"wife-killer-gets-life-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद
अंबाला
Updated Sun, 29 Sep 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम अंगेस्ट वुमन स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर मारने और फिर शव को फंदे से लटकाने के आरोप में अदालत में आरोपी पति को उम्रकैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
आरोपी पति को अदालत ने पहले ही दोषी करार दिया था। फैसले में महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बड़ा आधार बनाया गया है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार यमुनानगर के गोबिंदपुरा निवासी रिंकू ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बहन अंजना की शादी मुलाना निवासी नरेश से हुई थी।
शादी के कुछ दिन तक तो ठीकठाक चलता रहा। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी पति ने अंजना से अपने मायके वालों से एक मोटरसाइकिल और बीस हजार रुपये लाने की बात कही। इसी बात को लेकर अंजना को बार-बार ससुराल में तंग किया जाता था। बाद मारपीट तक पहुंच गई।
भाई के अनुसार उसकी बहन अमूमन इन हालातों से अपने मायके वालों को अवगत करवाती रहती थी। मगर मायके वाले यही सोचते रहे कि शायद सबकुछ ठीकठाक हो जाएगा। भाई के अनुसार लेकिन अचानक एक दिन फोन आया कि उसकी बहन अंजना ने फंदा लगाकर आत्महत्या लिया है।
विज्ञापन
वह तुरंत अंबाला पहुंचा। उसके बहन को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि अंजना की मौत गला दबाकर हुई है और बाद में उसके शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस ने आरोपी पति नरेश पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।