{"_id":"67f03cb25cb0d629fc0ed50f","slug":"wife-and-sister-in-law-had-committed-murder-along-with-their-lovers-karnal-news-c-18-1-knl1012-616773-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पत्नी और साली ने प्रेमियों संग की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पत्नी और साली ने प्रेमियों संग की थी हत्या
Sat, 05 Apr 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई में किराना दुकानदार की हत्या के मामले को जिला पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा लिया है। दुकानदार राजेश कुमार की हत्या उसकी पत्नी व साली ने प्रेमियों संग मिलकर की थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने राजेश के पेट में आइस पिक (बर्फ तोड़ने वाले सुए) से वार किए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी रजनी और साली पिंकी निवासी करनाल के दो अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध थे। दोनों राजेश को उनके प्यार में रोड़ा समझती थीं। इस पर योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रेमियों को घर में बुलाकर रात के समय राजेश की हत्या कर दी। दोनों प्रेमी गांव कोटभाई के ही रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि दो अप्रैल की सुबह आठ बजे कोटभाई में दुकानदार राजेश कुमार की हत्या की सूचना मिली थी। मामले की जांच के लिए एसपी (डी), डीएसपी गिद्दड़बाहा और डीएसपी (डी) के नेतृत्व में गठित की। पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के माध्यम से आरोपियों के भागने के रास्ते की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों में सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी कोटभाई ,नवदीप सिंह उर्फ लोवी निवासी कोटभाई, तरसेम सिंह उर्फ सेमा सिंह निवासी ग्राम देसूमाजरा जिला सिरसा (हरियाणा), मृतक की पत्नी रजनी निवासी कोटभाई और साली पिंकी निवासी करनाल शामिल हैं। हत्या से पहले आरोपी सुखवीर, नवदीप और तरसेम मृतक के घर की छत पर छिपे थे।
जब राजेश कुमार देर रात दुकान बंद करने के बाद घर लौटा तो रजनी और पिंकी ने उन्हें छत से नीचे बुलाया। पूर्व नियोजित योजना के तहत मिलकर राजेश कुमार की बर्फ तोड़ने वाली सुए से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सुखवीर पर बठिंडा में पहले भी दो आपराधिक केस दर्ज हैं।