{"_id":"6043e97f8ebc3ed3f7129870","slug":"wife-and-lover-went-to-jail-karnal-news-knl63337197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की थी पति की हत्या, प्रेमी के साथ गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की थी पति की हत्या, प्रेमी के साथ गई जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड-10 निवासी सोमनाथ शर्मा की हत्या करने वाली पत्नी नेहा और उसके प्रेमी बिल्लू सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी पत्नी नेहा को जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई कि साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने शव फेंकने के बाद दुबारा से निकालकर तेजाब से जला दिया था, ताकि फिंगर प्रिंट न मिल सके।
थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि सोमनाथ की पत्नी नेहा शर्मा ने ही पड़ोसी बिल्लू जांगड़ा के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि सोमनाथ को पता लग गया था कि उसकी पत्नी नेहा का पड़ोसी बिल्लू के साथ अफेयर चल रहा है। इस कारण सोमनाथ शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। ऐसे में सोमनाथ को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी नेहा ने प्रेमी बिल्लू और उसके भतीजे शुभम के साथ मिलकर साजिश रची। फिर 21 फरवरी की रात को आठ बजे बिल्लू के घर की छत पर बने चौबारे में कपड़े से गला दबाकर सोमनाथ की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने सोमनाथ के शव को एक प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया। रात को 12 बजे के करीब आरोपी बिल्लू और शुभम बाइक से शव को लेकर पानीपत के उरलाना गांव में फेंक आये, जहां से पुलिस ने दो मार्च को शव बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की जिसमें आरोपी बाइक पर शव ले जाते दिखाई दे रहे हैं। विदित हो कि हत्या के बाद पत्नी ने पुलिस में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पत्नी और दो अन्य आरोपियों ने मिलकर सोमनाथ की हत्या की थी। उस दौरान पत्नी नेहा ने अपने हाथों से सोमनाथ की आंखों को बंद किया था। ऐसे में उसे डर था कि कहीं चेहरे पर लगे हाथों से फिंगरप्रिंट न आए, इसलिए अगले दिन जाकर आरोपी बिल्लू और सोमनाथ ने शव को कट्टे से निकालकर उसके चेहरे और बाजू को तेजाब डालकर जला दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो। -कमलदीप सिंह, थाना प्रभारी असंध