फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Western disturbance will be active, chances of rain from today

Karnal News: पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, आज से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active, chances of rain from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तेज धूप के बीच चली गर्म हवाओं से वीरवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे 17 मई को कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिन में गर्म हवाएं भी चलीं, जिसके कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका प्रभाव बाजार पर भी पड़ा। कुंजपुरा रोड से सदर बाजार तक दोपहर को सन्नाटा नजर आया। दुकानदार भी खाली बैठे दिखे। जो बाइक सवार या पैदल लोग बाहर दिखे, उनमें अधिकतर सिर को कपड़ों से ढके दिखे। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 40.6 दर्ज किया गया, ये सामान्य से 2.7 अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 रहा। ये भी सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ 16 मई की रात को सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से 17 मई को मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed