{"_id":"682a50ff43f717a03903558d","slug":"western-disturbance-active-chances-of-rain-today-and-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-650019-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज और कल बारिश के आसार
विज्ञापन
करनाल। रविवार को सुबह से तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्म हवाओं के बीच गरज चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 23 मई तक मौसमपरिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। ब्यूरो