फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Went out on the street five lives

सड़क पर बुझ गई पांच जिंदगियां

Sat, 31 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 31 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Went out on the street five lives

लंबी उम्र के व्रत (करवाचौथ) के दिन जहां पूरे जिले में उत्साह का माहौल था, वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोगों की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो इंस्ट्रक्टर (आईटीआई टीचर) समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बड़े गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार इंस्ट्रक्टर को रौंद दिया, वहीं तरावड़ी में सौंकड़ा रोड पर बाइक सवार दो युवकों को ट्राले ने कुचल दिया। वहीं, बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया व महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पांच मौतों से जहां मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ट्रक ने आईटीआई के दो प्रशिक्षकों को कुचला
इंद्री। बड़ागांव के पास ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो जाने से निजी आईटीआई के दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इंद्री के वार्ड नंबर 3 निवासी सुखबीर सिंह व छापर गांव निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार बड़ा गांव में आईटीआई में इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) के पद पर कार्यरत थे। दोपहर बाद वे दोनों आईटीआई से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचे तो सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंस गई और ट्रक दोनों शिक्षकों के ऊपर से निकल गया। घायलों को लोगों भारी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दोनों शिक्षकों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद कुंजपुरा पुलिस थाना सूबे सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी। सूबे सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्राले की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
तरावड़ी। सौंकड़ा रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास एक ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। एक युवक की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

गांव कुडक़ का रहने वाला अंकुश और एक तरावड़ी निवासी युवक जब तरावड़ी से गांव कुडक़ की तरफ जा रहे थे तो गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्राला चालक खेतों में जा घुसा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

क्रेन की मदद से उसे साइड में करवाया गया। हादसे में घायल दोनों युवकों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन यहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी गौरव पुनिया का कहना है कि एक युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत
करनाल। कैथल रोड पर जेल के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लाइनपार क्षेत्र निवासी कांतादेवी (50) की शुक्रवार को शहर से सामान खरीदने जा रही थी।


जब वह कैथल रोड स्थित जेल के पास पहुंची तो बाइक ट्रॉली से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बाइक सवार चालक पुुरुष भी घायल हो गया। चौथी घटना में अशोक नगर निवासी रमेश कुमार गुरुवार को बाइक पर आ रहा था। नगला फार्म के साथ अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed