फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wedding party's car overturns, young man dies, five seriously

Karnal News: बरातियों की कार पलटी, युवक की मौत, पांच गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wedding party's car overturns, young man dies, five seriously
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। फुरलक रोड पर बरातियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर से युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार रात की है।

पुलिस ने बताया कि एक बरात रायपुर जाटान गांव से यमुनानगर गई थी। इसके बाद कार में सवार होकर करीब छह लोग बरात से वापस गांव लौट रहे थे। फुरलक रोड स्थित गैस एजेंसी के पास कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खोराखेड़ी निवासी 24 वर्षीय प्रमोद कुमार की मौत हो गई। जबकि ईश्वर, श्रीराम, कुलदीप, मन्नत और सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed