फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Web designer murdered, dead body found in a field on the side of National Highway

वेब डिजाइनर की हत्या, नेशनल हाईवे के किनारे खेत में मिला खून से लथपथ शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Web designer murdered, dead body found in a field on the side of National Highway
67: तरावड़ी : मृतक अमनदीप सिंह । फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

तरावड़ी/नीलोखेड़ी (करनाल)। थाना क्षेत्र तरावड़ी में बुधवार रात एक दवा कंपनी के वेब डिजाइनर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव वीरवार सुबह नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के पास खेतों में खून से लथपथ मिला। मृतक की पहचान नीलनगर निवासी 34 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
डीएसपी जगदीप सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। युवक के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं, उसका मोबाइल और बैग भी गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

नीलनगर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अमनदीप सिंह करनाल के उचाना स्थित एक दवा निर्माता कंपनी में वेब डिजाइनर था। अमनदीप रोजाना सुबह 9 बजे घर से निकलता था और छुट्टी होने पर रात करीब 8 बजे तक घर वापस आ जाता था। लेकिन बुधवार रात जब साढे़ आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद वे तलाश पर निकले, लेकिन देर रात तक जानकारी नहीं मिली तो थाना बुटाना पुलिस में सूचना दी। तरावड़ी थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 9:40 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा के समीप खेतों में खून से लथपथ शव पड़ा है। जिसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में खड़ी थी बाइक, शव के पास मिली रस्सी
तरावड़ी थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि मृतक की बाइक भी शव के पास खड़ी थी। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मृतक का मोबाइल व बैग गायब है। जबकि उसका पर्स, घड़ी, बैंक के एटीएम व क्रेडिट कार्ड और बाइक आदि बरामद कर लिए हैं। शव के पास ही थ्री-व्हीलर स्टार्ट करने वाली एक रस्सी भी मिली है। इसके अलावा घटनास्थल के समीप ही शराब की बोतल व संतरे के छिलके और दो डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं।
सीसीटीवी कैमरों से मिल सकती है जांच में मदद
अमनदीप की मौत का राज खोलने में घटना स्थल से दो किलोमीटर पीछे हाईवे पर लगे कैमरे भी सहायक हो सकते हैं। रंबा मोड़ के पासओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। करनाल की तरफ से ही युवक नीलोखेड़ी गया था। ऐसे में इन कैमरों से पता चल सकता है कि क्या उसके साथ कोई था या नहीं। मौके पर मिली शराब की बोतल, संतरे के छिलके, गिलास आदि भी संकेत देते हैं कि हत्या करने वाला कोई जान पहचान का ही है, जिसने शायद मौके पर शराब भी पी होगी।

जल्द आरोपियों को करेंगे गिरफ्तार : डीएसपी
उप पुलिस अधीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर के रूप में देख रही है। सभी साक्ष्यों के बारे में गहनता से जांच कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed