फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will remain clear, yellowing of wheat crop will end

Karnal News: साफ रहेगा मौसम, खत्म होगा गेहूं की फसल का पीलापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain clear, yellowing of wheat crop will end
करनाल। सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन शीतल हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण ठिठुरन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोहरा रहा, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। आसमान पर कुछ देर तक बादलों की आवाजाही दिखी, लेकिन अधिकतर समय में धूप खिली रही। हवाओं में नमी अधिक होने के कारण ठंड रही। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा के अनुसार अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 19.6 से 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 11.6 से गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसका असर भी दिखा। बाहर निकलने पर धूप होने के बावजूद ठिठुरन जैसी स्थिति महसूस हुई। जिससे लोग दिन में धूप सेकते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रह सकता है। अभी किसी नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट नहीं मिली है। जिससे दिन के समय लगातार धूप रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed