फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   weather, rain, karnal

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी

Fri, 18 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 18 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
weather, rain, karnal
मौसम - फोटो : अमर उजाला

करनाल ‌‌में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछली बरसात से खेतों बिछौना बनी गेहूं की फसल पर अब बरसात की एक बूंद भी नुकसान का सबब बन सकती है। वहीं बुधवार को शाम से ही आसमान में बादल उमड़ने लगे थे।

विज्ञापन


वीरवार को सुबह की शुरुआत घनघोर घटाओं के साथ हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं कई जगह पर शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा जिले में कई जगह पर बूंदाबांदी व गरज के साथ बरसात के भी आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तीन दिनों तक  तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से जिले के ज्यादातर हिस्सों में गेहूं की फसल बिछ गई है। यदि बरसात हुई तो उस गिरी हुई फसल को भारी नुकसान हो सकता है। यही नहीं इससे खड़ी फसल के भी गिरने का खतरा है। आसमान में बादल छाए रहने से शहर का तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 26.2 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान भी करीब तीन डिग्री तक कम होकर 12 पर पहुंच गया है। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कहीं कहीं पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।  

खेतों से निकालें पानी : डॉ. अनिल
गेहूं अनुसंधान संस्थान के कृषि विशेषज्ञ डॉ. अनिल खिप्पल ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की फसल को न तो पानी दें और अगर खेत में पानी जमा है तो उसे निकालें। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल उन्हीं खेतों में गिरी हैं, जहां पर पानी जमा हुआ है। इसके अलावा, जिन खेतों में जीरो जुताई से गेहूं का बिजान हुआ है, उन खेतों में गेहूं की फसल नहीं गिरी है।


इसका कारण यह है कि जुताई न होने पर मिट्टी की जन सोखने की क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए किसानों को खेतों से पानी की निकासी पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा, किसान खेतों की कंप्यूटर लेवलिंग करवाने के बाद ही फसलों का बिजान करेंगे। अब प्रदेश में एक बार फिर बरसात के आसार बन रहे हैं। किसान बारिश होते ही खेतों से पानी को निकालने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed