फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather patterns will change, it may rain

Karnal News: बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns will change, it may rain
आज भी छा सकते हैं बादल, 27 व 28 को बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दो पश्चिमीविक्षोभ की लगातार सक्रियता के आंशिक प्रभाव से मौसम में आज से ही बदलाव संभावित है। आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है, 27 फरवरी से एक मार्च के बीच तेज हवाएं चल सकती है। कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील है। सोमवार को मौसम खुश्क रहा। आसमान भी साफ रहा। धूप भी निकली, जिसके कारण तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिक तापमान 24.6 व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो रविवार से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 25 व 26 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। करनाल में 27 व 28 फरवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed