फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather hit, wheat crop started turning yellow

मौसम की मार, गेहूं की फसल पड़ने लगी पीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Weather hit, wheat crop started turning yellow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जनवरी और फरवरी माह में अब तक बार-बार बारिश होने से गहराई वाले खेतों में गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। जिससे किसान चिंतित हैं। प्रभावित खेतों में पानी की निकासी न होने और सख्त जमीन होने के कारण यह समस्या बनी है। किसान कृषि विभाग के कार्यालय में सर्वे करवाने के लिए आवेदन दे रहे हैं। जिले से अब तक 217 किसानों आवेदन दे चुके हैं। इनमें करीब 60 प्रतिशत आवेदन नीलोखेड़ी हलके के बताए जा रहे हैं।
नेवल गांव के किसान हरपिंद्र सिंह ने बताया कि उसने सात एकड़ जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल लगाई है। जलभराव के कारण करीब 30 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी है। ठेके पर ली गई जमीन में फसल का बीमा भी नहीं है। नुकसान ने चिंता बढ़ा दी है। निसिंग, निगदू व असंध क्षेत्र में भी निचले इलाकों के खेतों में फसल प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास का कहना है कि बारिश के बाद 72 घंटे तक जो आवेदन आएंगे उन किसानों के खेतों की जांच की जाएगी। नुकसान के प्रतिशत अनुसार बीमा का मुआवजा मिलता है। लागत खर्च के आधार पर हिदायत निर्धारित है, उसी अनुसार मुआवजा दिया जाता है। फसल का बीमा और किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे से जारी बारिश और बूंदाबांदी शुक्रवार सुबह रुकी। दिन में घने बादल छाए रहे। कुल 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान कम होने से ठंड बढ़ गई है। शहर में कई सड़कों पर हल्का जलभराव भी रहा। ग्रामीण क्षेत्र में तीसरे दिन लोग पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेतों में पहुंच पाए वहीं फसलों से पानी की निकासी के इंतजाम में लगे रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार मौसम साफ रहेगा। नौ फरवरी को फिर बादल छाने या बूंदाबांदी की संभावना है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.2 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 91 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 10.0 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 8.6 व दोपहर को 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वीरवार रात से सुबह 7.22 बजे तक 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। फरवरी में अब तक 20.4 एमएम बारिश हुई है। इस वर्ष अब तक कुल 113.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 14.7 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष चार फरवरी को अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस था और 14.0 एमएम वर्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed