{"_id":"6907c0d2cfc8fa405a081655","slug":"we-will-not-tease-any-country-if-anyone-teases-us-we-will-not-spare-him-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1008-772509-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम किसी देश को छेंड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम किसी देश को छेंड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं : मनोहर लाल
Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार का सिद्धांत है कि हम किसी देश को छेड़ेंगे तो नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश की एकता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। देश को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। देश पहले और मैं बाद में, की भावना के साथ चरित्र निर्माण व सामाजिक बुराइयों के खात्मे की ओर ध्यान दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को एकता यात्रा (यूनिटी मार्च) के समापन पर कर्ण लेक पहुंचे थे। यहां उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मनोहर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता के समय देश में 562 रियासतें थी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने तीन रियासतों को छोडक़र बाकी को एकजुटकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया। उन्हीं के प्रयास से बाद में जूनागढ़ और हैदराबाद रिसायत को भी भारतीय संविधान को अपनाने के लिए राजी किया। जम्मू-कश्मीर की रियासत को मिलाने की जिम्मेदारी नेहरू को दी गई लेकिन यहां मामला फंस गया। जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधान, अलग विधान और अलग झंडे के खिलाफ आवाज उठाने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जान गंवानी पड़ी। यूनिटी मार्च देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों से आतंकवाद व नक्सलवाद और सांप्रदायिक दंगों पर लगाम लगी है। नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों मे देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। युवाओं और नागरिकों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ एकजुट होकर देश के संसाधनों और नीतियों को राष्ट्र हित में उपयोग करने का उन्होंने आह्वान किया। बाद में केंद्रीय मंत्री ने युवाओं और नागरिकों को आत्म निर्भर भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता, डीसी उत्तम सिंह, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, कविंद्र राणा, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह आदि मौजूद रहे।