फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We are constantly strengthening the farmers: Shyam Singh Rana

हम लगातार किसानों को मजबूत कर रहे हैं : श्याम सिंह राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
We are constantly strengthening the farmers: Shyam Singh Rana
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना एक उत्सव का रूप ले चुकी है। प्रधानमंत्री ने आज हरियाणा के 20वीं किस्त के रूप में हरियाणा के 16.77 लाख किसानों को 353 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की है। इसमें करनाल के 80,794 किसान शामिल हैं, जिन्हें 18 करोड़ रुपये की किस्त दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समारोह में 1,155 किसानों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि जारी करने का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनौली, वाराणसी, उत्तर प्रदेश से वर्चुअल तौर पर देश के लाखों किसानों से जुड़कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की सम्मान राशि एक क्लिक से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी है। उन्होंने कहा कि पात्र किसान परिवारों को प्रत्येक चार महीने पर दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपये का आर्थिक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने संस्थान के 103 वर्षों में डेयरी किसानो की आय बढ़ाने के लिए किए गए शोध की जानकारी दी। एमएचयू करनाल के उप कुलपति डॉ. एसके मल्होत्रा ने स्वागत किया। एनडीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह व राजन शर्मा, उपनिदेशक (कृषि) डॉ. वजीर सिंह, किसान, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ड्रोन दीदी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed