फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water level in Yamuna rose, frightened people, river, karnal

यमुना में जलस्तर बढ़ा, सहमे लोग

Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water level in Yamuna rose, frightened people, river, karnal
यमुना में जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से बारिश और बूंदाबांदी के चलते यमुना नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इससे किसान सहम गए हैं। यमुना बेल्ट में खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सब्जियों की फसल बर्बाद हो रही है। सोमवार को नदी में 20-25 हजार क्यूसिक पानी का बहाव रहा।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के चलते दो दिन से यमुना नदी में ताजेवाला हेड से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। कई किसानों ने यमुना के इस पार व यूपी की ओर घीया, तरबूज, तोरी, खरबूजे, करेले आदि की फसल लगा रखी थी। नदी मेें पानी बढ़ने से  सब्जियों की फसल पानी की भेंट चढ़ गई। वहीं कई जगहों पर यमुना के किनारे खस्ताहाल हैं और कई स्टड कंडम हालत में हैं। यदि जल स्तर और बढ़ा तो भूमि कटाव भी हो सकता है लेकिन विभाग के अधिकारी स्थिति ठीक बता रहे हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनीष शर्मा ने बताया घबराने वाली कोई बात नही है। रविवार  को 20-25 हजार क्युसिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था और सोमवार को 1500 क्युसिक पानी छोड़ा गया है। स्टड बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed