फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water entered the foundation of the houses, cracks in the walls

Karnal News: घरों की नींव में घुसा पानी, दीवारों में दरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Water entered the foundation of the houses, cracks in the walls
सीवर जाम होने से कलंदरी गेट के बाशिंदों की बढ़ीं परेशानियां सकी सुविधाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वार्ड 15 में भले ही करोड़ों के काम हुए हैं, लेकिन आज भी कुछ क्षेत्र विकास से अछूता है। यहां कुछ क्षेत्रों में कई बड़ी समस्याएं हैं, जिनका आज तक समाधान नहीं हो पाया है। सीवर जाम होने से लोगों के घरों तक में दरारें आ चुकी हैं। फर्श तक धंस रहे हैं। एक मकान दूसरे मकान से सटे होने के बावजूद खिसक रहे हैं। लाखों रुपये लगाकर लोग इनकी मरम्मत कराते हैं, लेकिन फिर से दरारें बढ़ जाती हैं।
यह क्षेत्र कलंदरी गेट बाजार का है। यहां नालियों व सीवरेज का पानी मकानों की नींव में जा रहा है। जिसकी वजह और कारण अब तक लोगों की समझ से बाहर है। लोगों का कहना है कि कई बार फरियाद के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। यहां से निर्दलीय चुनाव लड़कर निवर्तमान पार्षद युद्ववीर सैनी जीते थे। अबकी बार वार्डबंदी में इस वार्ड को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस वार्ड से भाजपा से कंचन, कांग्रेस से चांदनी शर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका देवी व नेहा चुनावी मैदान में हैं। वार्ड में 17287 मतदाता हैं, इनमें 944 पुरुष और 8243 महिला वोटर शामिल हैं। इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस वार्ड में जुंडला गेट, कोट मोहल्ला, चौड़ा बाजार, धोबी मोहल्ला, बांसों गेट, कलंदरी गेट, जाटो गेट और कर्ण गेट के क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन




वार्ड की प्रमुख समस्याएं-
- कलंदरी गेट एरिया में घरों की नींव में पानी घुस रहा है।
- ज्यादातर सड़कें पक्की बनी हैं, लेकिन कई जर्जर हो चुकीं।
- कई जगह सीवरेज सिस्टम ब्लॉक है।
- वार्ड की कई कॉलोनियों में सामुदायिक केंद्र, डिस्पेंसरी व पार्क नहीं हैं।



कब होगा समस्या का समाधान
मकानों की नींव में पानी जा रहा है। इससे दीवारों में दरारें आ गई हैं। अब तक यह पता ही नहीं चल पाया कि ये पानी कहां से आता है। यह समस्या कॉलोनी के कई घरों में हो रही है। यह पता नहीं कि इस समस्या का कब समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चमन लाल

गलियों में चूहे बना रहे बिल
नालियों को पूरी तरह से कवर किया गया है। गलियों में चूहों ने बिल बना रखे हैं। जिससे नाली का पानी गली के बिलों से होकर मकान की नींव तक चला जाता है। जिससे मकानों में नुकसान हो रहा है।
-रीटा देवी
खस्ताहाल सड़कें

वार्ड में कई सड़कें खस्ताहाल हैं। कई जगह पेयजल तो कहीं सीवरेज की दिक्कत है। गली में दो ट्रांसफार्मर एक ही जगह रखे हैं। जिससे हादसों का डर बना रहता है।

-संजीव सोनी

सफाई व्यवस्था नहीं दुरुस्त
वार्ड में कई जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। कई जगह सफाई हो जाती है मगर कई जगह नहीं होती। कूड़ा लेने वाली गाड़ी भी कई बार नहीं आती। नालियां भी गंदगी से अटी रहती हैं।
-बिमला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed