{"_id":"68ec10e9fccfc9d8970e186f","slug":"volunteers-from-across-the-country-are-reaching-spiritual-places-for-service-work-karnal-news-c-244-1-pnp1006-145407-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेवा कार्य के लिए देशभर से आध्यात्मिक स्थल पर पहुंच रहे सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेवा कार्य के लिए देशभर से आध्यात्मिक स्थल पर पहुंच रहे सेवादार
Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
समागम में जाने के लिए भोडवाल माजरी स्टेशन पर पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सेवा कार्य लगातार जारी है। देशभर से जत्थे अग्रिम सेवा के लिए आ रहे हैं और कई जत्थे सेवा कर लौट रहे हैं। 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले 78वें समागम में सतगुरु माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रविवार को भी सवाई माधोपुर राजस्थान से 23 लोगों का जत्था भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर उतरा।
ज्ञान प्रचारक समीर व हेमा व योगिता ने बताया कि 12-17 अक्टूबर तक वो समागम स्थल पर अग्रिम सेवा करेंगे। उनकी ड्यूटी ग्राउंड-डी के लंगर स्थल पर है। इसके बाद वे लौट जाएंगे और उनके स्थान पर दूसरा जत्था यहां पहुंचेगा। योगिता ने बताया कि गत वर्ष उन्होंने सेवा भी की थी और समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया था। निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम होना है जिसके लिए देश भर से संगत सेवा के लिए पहुंच रही है।