{"_id":"69ac856a63ba0679a802ca13","slug":"volunteers-cleaned-the-bus-stand-karnal-news-c-18-knl1018-859984-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वयंसेवकों ने बस स्टैंड में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वयंसेवकों ने बस स्टैंड में की सफाई
Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने काछवा गांव में सफाई अभियान चलाया। इसमें गांव के पंचायत घर, सामुदायिक केंद्र, पाल चौपाल व बस स्टैंड क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने सफाई की। इसके साथ ही दूसरे सत्र में जिले के पहले पद्मश्री सुलतान सिंह ने स्वयंसेवकों को अपने जीवन के अनुभव बताए। उन्होंने उधमशीलता पर व्याख्यान दिया। सुलतान सिंह ने बच्चों को उद्यमिता को लेकर आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। इससे पहले सफाई अभियान चलाते हुए स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस और प्राचार्य डॉ. चूहड़ सिंह ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। संवाद
विज्ञापन