{"_id":"67e5c061d0322d01e10e0c93","slug":"vishals-body-was-found-in-the-canal-after-three-days-karnal-news-c-18-knl1008-611252-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दिन बाद नहर से मिला विशाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दिन बाद नहर से मिला विशाल का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जटपुरा के पास नहर में छलांग लगाने वाले युवक विशाल का शव तीन दिन बाद घोघड़ीपुर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जटपुरा के पास 23 मार्च की शाम को एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी थी।
किसी ने उसे नहर में छलांग लगाते हुए देखा था। युवक ने बाइक और हेलमेट के साथ-साथ मोबाइल नहर किनारे छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से युवक के परिजनों को संपर्क किया। तभी से युवक की नहर में तलाश की जा रही थी। थाना सदर एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि युवक ने जटपुरा के पास नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका शव मिल गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।