फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viren became the first in the country by solving 200 maths questions in eight minutes.

Karnal News: आठ मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल कर वीरेन देश में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Viren became the first in the country by solving 200 maths questions in eight minutes.
आठ मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल कर वीरेन देश में प्रथम
- परिजन बोले, दो घंटे अकादमी में पढ़ाई फिर घर पर रोजाना 10 शीट पर गणित के प्रश्नों का करता था अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मैनमती गांव का छह वर्षीय वीरेन कांबोज राष्ट्र स्तरीय मेंटल मैथ प्रतियोगिता में मात्र आठ मिनट में गणित के 200 सवाल हल कर भारत विजेता बना है। इसको लेकर परिजन और गांव में खुशी का माहौल है।
करनाल के सेक्टर-नौ स्थित अबेकस ज्ञान की निदेशक अंकुर गोयल ने बताया कि दो सितंबर को पंजाब के जालंधर जिले में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में यूसीएमएएस अबेकस कंपनी की ओर से राष्ट्र स्तरीय मेंटल मैथ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें देशभर से विभिन्न आयु वर्गों में पांच हजार से अधिक बच्चों ने प्रतिभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन

अंडर-छह आयु वर्ग की प्रतियोगिता में गणित के 500 बच्चों में से करनाल के मैनमती गांव के वीरेन कांबोज ने गणित के सबसे अधिक 200 सवाल हल कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिता विक्रांत कांबोज व माता प्रियंका कांबोज ने बताया कि रोजाना दो घंटे अकादमी में पढ़ाई फिर घर आकर रोजाना 10-10 शीट पर गणित के प्रश्नों का अभ्यास करने से यह मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि वीरेन शहर के माउंट फोर्ट वर्ल्ड स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है और उसे अकादमी जाते हुए चार माह बीत चुके हैं और यह उसकी पहली परीक्षा थी। इस प्रतियोगिता में अकादमी के निवरांश डिल्लन, आरव दुआ व जियांश चानना ने भी पुरस्कार प्राप्त किए। अबेकस ज्ञान की निदेशक अंकुर गोयल ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed