फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Violence off the market, and perform topless

हिंसा के विरोध में बाजार बंद, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Violence off the market, and perform topless

प्रदेश में आरक्षण के नाम पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ के खिलाफ शुक्रवार को शहर के सभी बाजार, निजी और सरकारी संस्थान पूर्णरूप से बंद रहे। फ्रूट व सब्जियों तक की रेहड़ियां भी नदारद रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए शहर में विशाल जुलूस निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सत्ता के दो मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


एकता संघर्ष समिति की ओर से शहर को बंद करने के आह्वान का पूरा असर दिखाई दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सत्ता में बैठे दो जाट मंत्रियों की भी बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम नायब तहसीलदार इंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह शहर के सैकड़ाें सामाजिक व व्यापारी एसडी मंदिर में एकत्रित हुए और काली पट्टी बांधकर आरक्षण के नाम पर प्रदेश में हुई आगजनी, लूटपाट व हिंसा की घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन एसडी मंदिर से शुरू होकर तकिया बाजार, मंडी मनीराम, नई अनाजमंडी, मंडी दीपचंद, मुख्य बाजार, सर्विस लेन और अराईपूरा रोड से होता हुआ तहसील कार्यालय में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था और उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सत्तापक्ष के दो मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आंदोलन के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने सरासर गलत किया है। रेलवे ट्रैक व हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उपद्रवियों ने लूटपाट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया, जोकि निंदनीय है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की प्रदेश सरकार से मांग की है।

पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शनकारी जैसे ही घरौंडा थाना के सामने पहुंचे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के समय पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। चालान काटने में पुलिस हर जगह तैनात रहती है। झगड़ा होने पर कहीं पर भी दिखाई नहीं देती।


शाम तक रहा बंद का असर
प्रदर्शनकारियों ने नई अनाजमंडी से निकलकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। दुकानों के साथ-साथ फूट, सब्जियों व चाय की दुकानें व रेहड़ियां पूर्णरूप से बंद रही। शाम तक किसी भी दुकानदार ने अपना प्रतिष्ठान नहीं खोला। प्रदर्शनकारी पूरे शहर में रोष मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचे और प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार इंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें जाटों को आरक्षण न देने, 10 लाख रुपये व सरकारी नौकरी न देने संबंधी मांग करते हुए उपद्रवियों से प्रदेश में हुई करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed