{"_id":"68080a1b28fbf7b7f70fa122","slug":"villages-will-be-linked-to-livelihood-in-india-preparation-for-farming-on-brazilian-technology-karnal-news-c-18-knl1008-629577-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भारत में आजीविका से जोड़े जाएंगे गांव, ब्राजील की तकनीक पर खेती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भारत में आजीविका से जोड़े जाएंगे गांव, ब्राजील की तकनीक पर खेती की तैयारी
विज्ञापन
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, गरीबी मुक्त गांव बनाने की दिशा में तैयार कर रहे योजना, जल्द होगी लागू
- हरियाणा में एनडीआरआई को करनाल से शुरुआत करने का दिया लक्ष्य, बोले- पहले एक गांव को आजीविका से जोड़ें
गगन तलवार
करनाल। देश में गरीबी पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर नई योजना बना रही है। इसके लिए अब प्रत्येक गांव को आजीविका से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय इसे लेकर योजना तैयार कर रहा है। इसके अलावा भारत में अब खेती में ब्राजील की तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है। ताकि पानी को बचाया जा सके।
करनाल पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि गरीबी मुक्त गांव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, इसे पूरा करने के लिए वे योजना तैयार कर रहे हैं। जिसमें देश के प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को आजीविका से जोड़ा जाएगा। ताकि वे अपनी जिंदगी की न्यूनतम आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें और उन्हें जीवन यापन के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। गरीबी मुक्त गांव की योजना को देश में जल्द शुरू करेंगे। परियोजना को तैयार करने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को ही ब्राजील से लौटा हूं। अपने दौरे के दौरान वहां की कृषि तकनीक को देखा, उनके खेतों में गया, वे लोग खेत में कैसे पानी देते हैं और कैसे हार्वेस्टिंग करते हैं, इस बारे में विस्तार से अध्ययन किया गया। अब यहां आकर इस पर मंथन करेंगे। जलवायु और स्थिति के हिसाब से इसे लेकर भी योजना बनाई जाएगी। वे मंगलवार को एनडीआरआई में आयोजि दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
एक गांव चुनकर एनडीआरआई करेगा पहला प्रयोग
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबी मुक्त गांव की शुरुआत करने के लिए हरियाणा में एनडीआरआई को पायलट के तहत काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई अपने नजदीक के किसी भी एक गांव को चुन ले और देखें कि वहां हर किसी को आजीविका से कैसे जोड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू कीं तो वे लखपति बनी, अब तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का हमने लक्ष्य रखा है। इसी तरह से गरीबी मुक्त गांव भी बनाएंगे।