फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers were troubled by heavy vehicles on Garhi Birbal road, and the jam lasted for one and a half hours.

Karnal News: गढ़ी बीरबल मार्ग पर भारी वाहनों से ग्रामीण परेशान, डेढ़ घंटे लगाया जाम

Fri, 19 Dec 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 19 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers were troubled by heavy vehicles on Garhi Birbal road, and the jam lasted for one and a half hours.
इंद्री गढ़ी बीरबल गांव में ओवरलोडेड वाहनों के विरोध में सड़क पर जाम लगा प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इंद्री। गढ़ी बीरबल गांव में ओवरलोडेड वाहनों से परेशानी ग्रामीणों का वीरवार को गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दरी बिछाकर सड़क के बीच बैठ गए और दाएं-बाएं वाहन खड़े करके आवागमन बंद कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। तीन दिन में समस्या के समाधान के अल्टीमेटम पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
ग्रामीण मनजीत सिंह ने बताया कि सीएम सीटी लाडवा में भारी वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से यमुनानगर, पांवटा साहिब, खिजराबाद व यमुनानगर की ओर जाने वाले अधिकतम भारी वाहन करनाल से गढ़ी-बीरबल से होकर गुजर रहे हैं। इन भारी वाहनों की बढ़ती संख्या से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के गुजरने का समय निश्चित किया जाए। साथ ही ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए जाएं। ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव का ही एक युवक ऐसे ही वाहन से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, हालांकि उसे कई दिन चंडीगढ़ आईसीयू में गुजारने पड़े। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि ओवरलोडेड वाहनों के कारण गांव व आसपास की सभी मुख्य सड़कें टूट चुकी हैं। गढ़ी बीरबल गांव के साथ लगते गांवों के बच्चे रोजाना पढ़ने के लिए साइकिल पर गांव के स्कूल में आते हैं। भारी व ओवरलोडेड वाहनों के कारण अभिभावक बच्चों के स्कूल के लिए घर से निकलने के बाद से लेकर वापस घर लौटने तक चिंता में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसे : कुलदीप
धरने पर बैठे जिला परिषद के पार्षद कुलदीप मंढान ने बताया कि हाईवे पर रोजाना हजारों ओवरलोडेड वाहन चलते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसे हुए हैं, प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं निकाला। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे इंद्री पुलिस उप अधीक्षक सतीश गौतम के ग्रामीणों को तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन पर जाम खुलवाया। उपाधीक्षक ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed