फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guru Brahmanand Senior Secondary School won the Under-14 event.

Karnal News: अंडर-14 में गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Guru Brahmanand Senior Secondary School won the Under-14 event.
राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता में बाॅल लेने का प्रयास करते संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर
करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम में पांच मुकाबले हुए। अंडर-14 आयु वर्ग में गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 2-1 से हराया। इसी वर्ग में सनबीम स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में सचिदानंद स्कूल तमिलनाडु ने प्रिंस अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन को 7-1 से पराजित किया। इंडियन स्कूल ओमान ने संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर को 2-1 से हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में सनवे स्कूल रामपुर यूपी ने मानव स्थली स्कूल नई दिल्ली को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी से अंकित बंसल और सजल बंसल ने भी चैंपियनशिप के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि सीबीएसई शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अवसर दे रहा है। एसपीएस कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने इसे करनाल के खिलाड़ियों के लिए नया अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी जिंदल और संजय घोडावत के बीच रोमांचक मैच
दोपहर दो बजे अंडर-17 में ओपी जिंदल स्कूल और संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर के बीच रोमांचक मैच हुआ। मैच के पहले क्वार्टर में ओपी जिंदल स्कूल ने पहला गोल किया। संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल ने स्कोर बराबर करने का प्रयास किया। उन्हें एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने गोल भी दाग दिया।


दूसरी बार संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन ओपी जिंदल स्कूल की टीम ने शानदार डिफेंस दिखाया। उनके गोलकीपर ने भी गेंद को गोल पोस्ट में जाने नहीं दिया। संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल को कम से कम दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, ओपी जिंदल स्कूल के खिलाड़ियों ने एक भी गोल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed