फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kamna and Aarzoo first in the three-legged race.

Karnal News: ट्रिपल लेग दौड़ में कामना और आरजू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kamna and Aarzoo first in the three-legged race.
करनाल। महर्षि दयानन्द राजकीय कन्या महाविद्यालय, दादूपुर रोडान में पांचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। ट्रिपल लेग दौड़ में कामना और आरजू प्रथम रहीं। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा को विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद और ट्रिपल जंप जैसी स्पर्धाएं हुईं। चक्का फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और नींबू दौड़ भी आयोजित की गईं। ट्रिपल लेग दौड़, 4×100 मीटर रिले दौड़ और चाटी दौड़ भी प्रतियोगिता का हिस्सा थीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय, असंध की प्राचार्या डॉ. नीलम तोरान मुख्य अतिथि रहीं। प्राचार्या डॉ. अनीता देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खिलाड़ी छात्रा खुशबू ने मार्च पास्ट का नेतृत्व करते हुए ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि छात्राओं में खेलों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। अनेक छात्राओं ने एक से अधिक स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजेश कुमार, प्रो. रचना, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. प्रियंका आर्य, प्रो. राम निवास, डॉ. अनिल सैनी और डॉ. आशीष सांगवान उपस्थित रहे।
विजेता छात्राएं
नैन्सी ने गोला फेंक में, दीक्षा ने भाला फेंक में पहला स्थान पाया। खुशबू लंबी कूद तथा 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में विजेता बनीं। दीक्षा ने ट्रिपल जंप और चाटी दौड़ भी जीती, जबकि आरजू चक्का फेंक में अव्वल रहीं। लेमन रेस में नंदली और 4×100 मीटर रिले दौड़ में दीक्षा, कामना, आरजू, अंजलि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed