फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If Chautala Sahib were in power, you'd be walking around in the 'rooster' position...

Karnal News: चौटाला साहब का राज होता तो मुर्गा बना फिरता...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
If Chautala Sahib were in power, you'd be walking around in the 'rooster' position...
बैठक को संबो​धित करते इनेलो सुप्रीमो अभय ​सिंह चौटाला। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला शनिवार को करनाल अनाज मंडी में पहुंचे। धान खरीद न होने पर उन्होंने मंडी सचिव को फटकार लगाई। कहा कि अगर चौटाला साहब का राज होता तो तू मुर्गा बना फिरता यहां...। दो दिन में खरीद शुरू कराने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यहां एक दाना भी नहीं दिखना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने धान की खरीद, उठान और किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि वे चार-पांच दिन से मंडी में धान लेकर बैठे हैं, लेकिन कोई खरीद करने नहीं पहुंच रहा। चौटाला ने सचिव को कहा कि अगर दो दिन के अंदर मंडी में पड़े धान का एक-एक दाना नहीं खरीदा गया तो वे कार्यकर्ताओं के साथ लठ लेकर मंडी आएंगे। सरकार एमएसपी पर किसानों का पूरा धान खरीदे नहीं तो वे अपने तरीके से खरीद कराएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने कहा कि खरीद न होने के लिए सचिव जिम्मेदार हैं। इस पर अभय चौटाला ने कहा कि इसमें सचिव का कसूर नहीं, वे सिर्फ सरकार के नुमाइंदे हैं। इनका काम व्यवस्थाएं मुहैया कराने तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल तथा खरीद व्यवस्था के चलते किसान परेशान हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और किसानों के असल मुद्दों को राज्यपाल के सामने मजबूती से नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed