{"_id":"6259d6840fd32e2592653310","slug":"vehicle-thief-caught-karnal-news-knl1050684179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से एक कार, एक्टिवा और सात बाइक बरामद की हैं। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश ने बताया कि 12 अप्रैल को टीम ने जगपाल व ओमप्रकाश निवासी गांव कालखा थाना इसराना, पानीपत को चोरी की एक बाइक सहित सेक्टर-12 करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने करनाल के थाना शहर के क्षेत्र से वाहन चोरी की चार वारदात व थाना सिविल लाइन क्षेत्र से वाहन चोरी की एक वारदात, कुल पांच वारदातों को अंजाम का खुलासा किया। जिसके बाद आरोपियों से एक गाड़ी व तीन बाइक बरामद की गईं। आरोपियों से कुल चार बाइक व एक कार बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र व अंबाला में करीब 50 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। टीम द्वारा तीसरे आरोपी दीपक निवासी कानून गोयाना मोहल्ला कस्बा तीतरों जिला सहारनपुर को 14 अप्रैल को चोरी की एक बाइक सहित मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कुल एक एक्टिवा व तीन बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ज्यादातर बिना पार्किंग एरिया में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे।