फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vandalism broke into the house after an argument

Karnal News: बहस के बाद घर में घुसकर की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Vandalism broke into the house after an argument
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। बरहेड़ी गांव में रात को मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने जठलाना पुलिस को शिकायत देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़ फोड़ करने, लूटपाट करने व एक घर में मौजूद युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

बरहेड़ी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवर रात करीब साढ़े सात बजे गांव के ही मोसिन के साथ उसके भाई मयंक से मामूली बहस हो गई थी। लेकिन उस समय आसपास के लोगों ने दोनों को समझाया और मयंक घर आ गया। करीब आधे घंटे बाद मोसिन करीब 20-25 युवकों के साथ आया। हाथों में लाठियां, डंडे, बिंडे व तेजधार हथियार लिए हुए थे और यह सब जबरन उनके घर में घुस गए और मेरे भाई मयंक, पंकज व मेरे ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मोसिन व उसके साथियों ने मेरे भाई मयंक के गले से सोने की चेन छीन ली। वहीं गले पर चाकू रख घर में रखे पैसे मांगे। हथियारों से उनके ऊपर हमला कर चोटें मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हमलावरों के आगे हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। बेड पर गद्दे के नीचे रखी करीब 15 हजार की नकदी भी उठा ली। हमले में उसे, मयंक व पंकज को काफी चोटें आई। वहीं हमलावरों ने घर के गेट, खिड़कियों व बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं जाते समय हमलावर धमकी देकर गए कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे।


वहीं थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत चल रही है। अगर बातचीत सफल नहीं होती तो शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed