फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Valentine day today

वेलेंटाइन-डे आज, प्यार के त्योहार पर युवा करेंगे इजहार

Fri, 14 Feb 2014 12:25 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 14 Feb 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Valentine day today

विज्ञापन
करनाल। प्यार का त्यौहार यानी वेलेंटाइन-डे। हर बार की तरह इस बार भी युवाओं में वेलेंटाइन डे के लिए काफी क्रेज है। युवा क्लब मार्केट में वेलेंटाइन-डे पर अपने वेलेनटाइन के लिए उपहार खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

दुकानों में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के अंग्रेजी गुलाब अपनी महक से माहौल को पूरी तरह सुगंधित बनाए हुए है। उधर, दुकानों में रखे महंगे ग्रीटिंग कार्ड और टेडीबीयर की खरीदारी के लिए काफी क्रेज है। शहर की क्लब मार्केट में हर साल वेलेंटाइन-डे पर खरीदारी करने वाले युवाओं और युवतियों की भीड़ रहती थी।
विज्ञापन


आर्ट गैलरी और फ्लावर शॉप में कदम रखने के अलावा कस्टमर से बात करने की दुकानदारों के पास फुर्सत नहीं होती थी। मोल भाव करने का समय नहीं होने के कारण कस्टमर मुंह मांगा पैसा अदा करते रहे हैं। वेलेंटाइन-डे इस बार दुकानदारों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों की हालत का जिक्र करें तो इस बार क्लब मार्केट के दुकानदारों ने युवक और युवतियों के अलावा नव विवाहित जोड़ों के लिए विशेष रेड रोस फ्लावर बंच रखे हैं। दूसरी और ग्रीटिंग शॉप पर दस रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक की कीमत के कार्ड दुकानों में सजे हैं। पिछले सालों के इतिहास पर नजर डाली जाए तो महंगे भाव के युवतियों की पहली पसंद के साथ उनकी कारों में सवार होकर जाने वाले टेडीबीयर इस बार दुकानों में शो स्टैंड पर ही सजे हैं।

 
युवा रमनीक, दिलावर, महेंद्र, आशु, दिनेश, आशीष, पार्थ, रूबी, शालिनी, दीपिक ा, सृष्टि, आकांक्षा समेत काफी युवाओं ने बताया कि वेलेंटाइन-डे मनाना कोई बुरी बात नहीं है। पर्व बेशक अंग्रेजी सभ्यता का हो, लेकिन इसे सभ्य तरीके से भी मनाया जा सकता  है। यह मौका किसी के लिए प्रेम का इजहार करने का माना गया है, तो अवसर मिलना चाहिए। इसमें फूहड़ता नहीं होनी चाहिए। युवा वर्ग ने अब शॉपिंग पर ध्यान देना कम कर दिया है। वेलेंटाइन-डे की बधाई भी अधिकतर युवाओं ने नेट और मोबाइल पर दी है।


पिंडी फ्लावर्स के स्वामी रोहित कुमार के अनुसार वेलेंटाइन डे पर उनकी दुकान में करीब 10 हजार गुलाब के फूल युवाओं के दिल को सकून देने के लिए प्रबंध किए गए थे। गुलाब 50 से 500 रुपये का है। पचास से पांच सौ रुपये का गुलाब इंडियन है, लेकिन पांच सौ रुपयेे का गुलाब अस्ट्रेलियन है, जो पूरी तरह अंग्रेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed