फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Used to conduct prostitution in hotels, two arrested

Karnal News: होटलों में कराते थे देह व्यापार, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Used to conduct prostitution in hotels, two arrested
देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने नहर कॉलोनी की 38 वर्षीय अंजलि और लक्ष्मी गार्डन निवासी 22 वर्षीय शमशेर सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जगाधरी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में सेक्टर-17 व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद अंजलि को दो दिन और दीप को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि दोनों मिलकर लड़कियों को गुमराह करते थे और उन्हें नौकरी व अच्छी कमाई का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल देते थे।
विज्ञापन

विदित हो कि दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया। यहां आरोपी ने उसे नहर काॅलोनी निवासी अंजलि, उसके पति विक्की व मुस्कान के पास छोड़ दिया। आरोप है कि विक्की ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अंजलि व मुस्कान को बताया तो उन्होंने भी विक्की का ही साथ दिया। बाद में पता लगा कि यह गिरोह है और वेश्यावृत्ति का धंधा करता है। एक दिन वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर निकली और फिर पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तफ्तीश के बाद रविवार को छापामारी कर आरोपी अंजलि और दीप को काबू किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंजलि ने पूछताछ में कई दलालों के नाम बताए हैं। दोनों से पूछताछ में सामने आया है कि एक माह में युवतियों से 60 से 70 बार देह व्यापार कराया जाता था। इसके बदले में उनसे 45 हजार रुपये का अनुबंध किया जाता था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि एसपी गंगा राम पूनिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। देह व्यापार की गंदगी को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा, जिन होटलों में गलत कार्य हो रहे थे, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed