Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Minister Manohar introduced resolution letter in enlightened citizens conference in Karnal

Haryana: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कांग्रेस पर हमला, कुमारी शैलजा के अपमान से आहत है अनुसूचित जाति समाज

Fri, 20 Sep 2024 03:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति की महिला नेता का अपमान किया है, जिससे सिर्फ कुमारी शैलजा ही नहीं, बल्कि पूरा अनुसूचित जाति समाज आहत है।

विज्ञापन
Union Minister Manohar introduced resolution letter in enlightened citizens conference in Karnal
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में आज आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को परिभाषित करते हुए आने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने करनाल की तीन प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां औद्योगिक टाउनशिप (आईएमटी) बनाई जाएगी, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही, करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन के माध्यम से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा और करनाल में फार्मा पार्क बनाने की मांग को भी पूरा किया जाएगा, जिससे फार्मा इंडस्ट्री को नई दिशा मिलेगी और नए उद्योग स्थापित होंगे।

विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 10 आईएमटी स्थापित किए जाएंगे, जो प्रदेश में लगभग पांच लाख लोगों को रोजगार प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं न केवल करनाल बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देंगी।

विज्ञापन

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। नौकरियां खर्ची-पर्ची के आधार पर मिलती थीं, और थाने-चौकियां तक बिकती थीं। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे नए लोगों को कांग्रेस और भाजपा के 10 साल के कार्यकाल की तुलना समझाएं और कांग्रेस की विफलताओं से अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है और आने वाले समय में हरियाणा को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे।

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति की महिला नेता का अपमान किया है, जिससे सिर्फ कुमारी शैलजा ही नहीं, बल्कि पूरा अनुसूचित जाति समाज आहत है। इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि करनाल में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1000 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जा चुके हैं, और कुछ परियोजनाएं अभी भी प्रगति पर हैं, जो आचार संहिता के बाद पूरी की जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, लेकिन खुद कुछ नहीं करती।"

जब उनसे अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश किए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह अच्छी बात है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लोग दावेदारी पेश कर सकते हैं। जब हम करनाल से चुनाव लड़ने आए थे, तो हमें भी नहीं पता था कि मुख्यमंत्री बनेंगे।"

इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्रधानमंत्री की तीन और रैलियां आयोजित की जाएंगी, और कई बड़े नेताओं के लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed