{"_id":"fda03dc4c31c2f0a133c7a6315edf3b1","slug":"unidentified-men-stabbed-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवक को घोंपा चाकू
करनाल
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भगवाडिया गैस एजेंसी के पास चौक पर एक व्यक्ति ने कार सवार युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव कैलाश निवासी संदीप (25) कार में सवार होकर अपने दोस्त अजमेर संधू को गांव गगसीना छोड़ने जा रहा था।
जैसे ही कार भगवाडिया गैस एजेंसी के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने कार को रुकने का इशारा किया। कार रोकते ही हमलावर ने चाकू से संदीप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
दूसरे युवक ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना शहर प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने गांव कैलाश निवासी युवक पर चाकू से हमला किया है। पुलिस को जैसी ही हमले की सूचना मिली, तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। हमलावर को जल्द दबोचा जाएगा।