फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unfit vehicle: tarpaulin roof, mat on the floor, no safe seat

अनफिट वाहन : तिरपाल की छत, फर्श पर मैट न सुरक्षित सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Unfit vehicle: tarpaulin roof, mat on the floor, no safe seat
- अग्निशमन संयंत्र और सीसीटीवी दूर की बात, वाहन की हालत ही ठीक नहीं, पासिंग में फेल हुई स्कूल वैन
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। महेंद्रगढ़ हादसे के बाद परिवहन विभाग ने सख्ती की तो पासिंग के लिए मैदान में आने वाले स्कूल वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे अनफिट वाहन भी पासिंग कराने पहुंच रहे हैं, जिनका सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुरूप होना तो दूर मोटर व्हीकल एक्ट के सामान्य नियम भी पूरे नहीं हैं।

सोमवार को पासिंग मैदान में एक ऐसी स्कूल वैन आई, जिसकी छत नहीं थी, केवल तिरपाल से ऑटो रिक्शा की तरह सामान्य छत बनाई हुई थी। इसके अलावा बस के अंदर अग्निशमन संयंत्र और सीसीटीवी कैमरे होना तो दूर की बात। वाहन की हालत ही ठीक नहीं थी। इसके फर्श पर न तो मैट दिखाई दिया और न ही सीटें दुरुस्त थी। ऐसे में पासिंग टीम ने इस बस को फेल कर दिया। सोमवार को पासिंग मैदान में 18 स्कूल बसें पहुंचीं। इनमें से 14 ही मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि चार में नियम पूरे न होने के कारण इनकी फाइल को परिवहन विभाग के अधिकारियों न रोक दिया। इसी तरह रविवार को भी नौ बसों में से सात बसें ही पास की गई थी।
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे लगे, स्क्रीन नहीं

आरटीए निरीक्षक सुरेंद्र सैनी और एमवीआई अनिल के नेतृत्व में सेक्टर-32 के मैदान में टीम ने वाहनों की पासिंग के दौरान जांच की। इस दौरान चार उन स्कूल बसों की फाइल रोकी गई, जिनके नियम पूरे नहीं थे। इनमें से दो बसों में सीसीटीवी ही नहीं थे। इसके अलावा एक बस में कैमरे तो थे, लेकिन इनकी रिकार्डिंग देखने के लिए स्क्रीन ही नहीं थी। इसके अलावा एक बस में फायर सेफ्टी संयंत्र एक्सपायर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed