फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Udham Singh increased the prestige of Kamboj community: Brahmadas

उधम सिंह ने कांबोज कौम का बढ़ाया मान : ब्रह्मदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh increased the prestige of Kamboj community: Brahmadas
- हैफेड डीएम उधम सिंह ने सेक्टर-32 धर्मशाला में एक कक्ष के लिए छह लाख रुपए देने का किया एलान
विज्ञापन

- सेक्टर-32 स्थित कांबोज धर्मशाला की आधारशिला रखने पहुंचे थे महंत ब्रह्मदास महाराज
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महंत ब्रह्मदास महाराज गद्दीनशीन मुख्य डेरा भूमणशाह सिरसा ने रविवार को शहर के सेक्टर-32 स्थित कांबोज धर्मशाला की आधारशिला रखी। विशिष्ठ अतिथि हैफेड डीएम उधम सिंह व कंज्यूमर फोरम के जज जसवंत सिंह भी शामिल रहे। महंत ने कहा कि कौम की एकता ही सबसे बड़ी एकता है, कौम में कोई कमजोर हो तो उसकी मदद कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए। वैसे तो हर कौम के शहीद सांझे होते हैं और हम सभी का मान करते हैं लेकिन देश की आजादी के नायक शहीद उधम सिंह जैसे शूरवीरों ने कांबोज कौम का मान बढ़ाया है।
कांबोज धर्मशाला में रविवार को कांबोज धर्मशाला कार्यकारिणी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महंत ब्रह्मदास महाराज धर्मशाला की आधारशिला रखने के बाद रेलवे रोड कांबोज धर्मशाला पहुंचे। यहां प्रवचन से पहले करनाल हैफेड के डीएम उधम सिंह ने महंत का स्वागत किया। कौम को एकता के सूत्र में बंधने की बात कही। उधम सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय राम सिंह की याद में सेक्टर 32 स्थित कांबोज धर्मशाला को एक कमरे के लिए छह लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

धर्मशाला के महासचिव नरसिंह कांबोज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महंत ब्रह्मदास महाराज ने कौम के बच्चों का आह्वान किया कि वे पढ़ लिखकर अपने मां बाप का नाम रोशन करें। इंसान को हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए और कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि जो सतत प्रयास करते हैं वो एक न एक दिन सफल हो ही जाते हैं। लोगों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सिरसा स्थित मुख्य डेरा भूमणशाह गांव भूमणशाह में आएं। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी, कांबोज धर्मशाला पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी मनोहरलाल और उपचुनाव में विधानसभा प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए समाज से वोट की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा नेत्री मीना कांबोज, निर्मला बैरागी, कांबोज धर्मशाला के प्रधान विनोद कांबोज, महासचिव नरसिंह कांबोज, सुधीर कांबोज व शहीद उधम सिंह कांबोज वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कर्म सिंह कांबोज व महासचिव शाम लाल कांबोज आदि शामिल रहे। प्रधान विनोद कांबोज व कार्यकारिणी सदस्यों ने आंगुतकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने शिरकत की। हरियाणा रोडवेज भिवानी के महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बतौर विशिष्ठ अतिथि अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed