फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two storey house collapsed due to rain

बारिश से दो मंजिला मकान ढहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two storey house collapsed due to rain
करनाल। कतलाहेड़ी गांव में वीरवार अलसुबह करीब चार बजे चरण सिंह राणा का नवनिर्मित दो मंजिला मकान ढह गया। मकान गिरने का कारण अधिक बारिश के बाद दीवार में पानी समाहित होना बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार के छह सदस्य चरण सिंह (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), पुत्रवधू सोनिया (23), बेटी सोनम (24), पोता गर्वित (3) व दोहता अभि (4) घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला। चरण सिंह को छोड़कर बाकी 5 सदस्यों को चोटें आई हैं। वहीं ट्रैक्टर सहित घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान मलबे नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सूचना पर निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों का हाल जाना।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नवनिर्मित मकान में एक महीना पहले ही रहना शुरू किया था। कई दिन से चल रही बारिश के चलते मकान पानी व सीलन की चपेट में था। मकान में भूतल पर बड़ा हाल था और गैलरी बनी थी। ऊपरी मंजिल पर छह कमरे बने थे। दीवार व पिलर धंसने से धीरे-धीरे लेंटर झुकता चला गया। निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के चोटिल सदस्यों को उपचार दिलाया गया। राजस्व विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed