{"_id":"69c9800fea9fcee0430e895d","slug":"two-people-were-duped-of-rs-760-lakh-by-adding-them-to-a-telegram-group-karnal-news-c-18-knl1018-875305-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दो लोगों से 7.60 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दो लोगों से 7.60 लाख ठगे
Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
साइबर ठगों ने दो लोगों से ट्रेडिंग में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर 7 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने का झांसा दिया। जब राशि नहीं निकली तो ठगी का एहसास हुआ। दोनों की शिकायत पर साइबर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-13 निवासी देवेश आनंद चौरसिया साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। वहां उन्हें टास्क पूरा करने के बदले रुपये कमाने का लालच दिया गया। उन्होंने अलग-अलग खातों में रुपये भेज दिए। शुरू में एक-दो ट्रांजेक्शन में मुनाफा दिया गया। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग खातों में यूपीआई के माध्यम से रुपये डलवाए।
सात मार्च को 8532 रुपये हेमलता चौधरी के गूगल-पे यूपीआई आईडी पर भेजे गए। इसके बाद दूसरी बार 26 हजार 244 रुपये निका सिंह के फोन-पे पर ट्रांसफर किए। 35 हजार 060 रुपए अशोक कुमार के गूगल-पे पर भेजे गए। चाैथी बार में 40 हजार रुपये सय्यूम के यूपीआई पर भेजे गए। इसके बाद 8748 रुपये अजमेर ऑटो सेंटर के पेटीएम पर ट्रांसफर किए गए। आरोपी ने उसी दिन शाम को एक लाख 94 हजार 940 रुपये की राशि आईएमपीएस के जरिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में डलवाई। यह खाता अजय सिंह निकुम के नाम पर था। इस तरह आरोपियों ने छह ट्रांजेक्शन में तीन लाख 13 हजार 524 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी कनूप्रिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
-- -
टेलीग्राम के माध्यम से लिंक भेजकर ठगे 4.47 लाख रुपये
मंजूरा गांव निवासी अलोक जैन ने बताया कि 4 फरवरी को सुबह 8 बजे उनके पास टेलीग्राम पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। काॅल करने वाले ने कहा कि वो ग्रो एप से बात कर रहा है। वह रुपये इन्वेस्टमेंट कराते हैं। उनके नंबर पर आरोपी ने एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके दोनों खातों से रुपये कटने शुरू हो गए। उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से चार फरवरी को 70 हजार रुपये, 11 फरवरी को 20 हजार रुपये, 18 फरवरी को 48 हजार 600 रुपये, 20 फरवरी को 36 हजार 300 रुपये, 22 फरवरी को एक लाख 50 हजार रुपये कट गए। उन्होंने 25 फरवरी को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद एक मार्च को उनके एसबीआई बैंक के खाते से एक लाख 23 हजार रुपये कट गए। दो मार्च को फिर उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर ठगों ने उनके खातों से चार लाख 47 हजार 900 रुपये निकाल लिए।