{"_id":"a957eebb718b138c5b9e17eb51f4528c","slug":"two-people-missing-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष के बच्चे सहित दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष के बच्चे सहित दो लापता
करनाल
Updated Wed, 05 Feb 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने मासूम बच्चे औरल महिला की गुमशुदगी के दो मामले दर्ज किए हैं।
मूलरूप से बिहार के जिला कल्याणपुर के थाना अकबरपुर पटवारी का रहने वाला गणेसीदास एसपी कॉलोनी की गली नंबर दो में रहता है।
उसने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक फरवरी को उसका ढाई वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार घर में बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह लापता हो गया। कृष्ण की काफी तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। गणेसी ने बताया कि बच्चे का रंग गेहूआं व मजबूत शरीर है। कृष्ण ने उस समय लाल रंग का स्वेटर व पजामा डाला हुआ था। सिर पर टोपी व सफेद रंग के जूते पहने हुए थे।
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर उसके मासूम बेटे कृष्ण की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। तरावड़ी निवासी पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी संतोष रानी 26 जनवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। जोकि आज तक नहीं लौटी।
पप्पू ने बताया कि संतोष की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने पप्पू के शिकायत पर संतोष की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।