फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people died in accidents

हादसों में दो लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two people died in accidents
करनाल। इंद्री के गांव इंद्रगढ़ के समीप व जीटी रोड पर गांव समानाबाहू के समीप दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इंद्री में हुए सड़क हादसे में गांव सिकरी निवासी रजत ने बताया कि उसका भाई 23 वर्षीय रमन अपने साथी जगदीप के साथ बाइक पर जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह इंद्रगढ़ के मोड़ पर पहुंचे सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई का सिर सड़क पर जा लगा और वह बेहोश हो गया। उसे इंद्री सीएचसी लेकर गए वहां से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में अंबाला निवासी विरेंद्र पाल ने बताया कि इंद्रपुरी अंबाला शहर निवासी राकेश कुमार रात को गांव समानाबाहू के समीप जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed