फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two new dengue patients found, 29 so far

Karnal News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, अब तक 29

Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, 29 so far
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रोजाना एक या दो मरीज मिल रहे हैं। बीते दो दिन में दो और मरीज मिले हैं। अब तक डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं। दोनों मरीज शहर से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को घर-घर जांच अभियान में 139 घरों में डेंगू का लार्वा पाया। 53 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बारिश के कारण लार्वा तेजी से पनप रहा है। लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और घरों में पानी न जमने देने की अपील की जा रही है। विभाग की 16 टीमें शहर और 150 टीमें गांवों में रोजाना कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर जांच कर रही हैं। अब तक कुल 9,18,826 घरों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 5,799 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 2383 मकान मालिकों को स्वास्थ्य विभाग नोटिस थमा चुका है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा का कहना है कि डेंगू से बचाव चाहिए तो सबसे पहले भागीदारी लोगों को खुद दिखानी होगी। अपने आप को भी जागरूक रखना होगा और आसपास के लोगों को भी। विभाग अपनी ओर से काम कर रहा है। लेकिन लोगों को भी चाहिए कि वे अपने घर में पानी इकट्ठा न होने दे और सप्ताह में एक बार कुलर, गमलों, पानी की टंकियों की सफाई जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये करना होगा

कूलर, गमले और टंकी का पानी नियमित खाली करें।
घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें।
शरीर पर लाल चकत्ते, तेज बुखार, मासपेशियों में दर्द होने पर जांच कराएं।
सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं और घर की सफाई करें।
बारिश का पानी घर में या आसपास जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed