{"_id":"683a1893d265b4efa60caf34","slug":"two-more-corona-patients-found-five-infected-so-far-karnal-news-c-18-knl1008-658645-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोरोना के दो और मरीज मिले, अब तक पांच संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोरोना के दो और मरीज मिले, अब तक पांच संक्रमित
Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के तीन मामले सामने आ चुके हैं, वहीं शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कुल पांच मामलों में से एक महिला की संक्रमण से रिकवरी हो चुकी है। शेष चार लोग (दो महिलाएं और दो पुरुष) होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है।
दो नए मरीज में से एक व्यक्ति सार्वजनिक पब्लिक डीलर है। दूसरे व्यक्ति की यात्रा या संपर्क की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग दोनों मामलों की संपर्क हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। कोरोना संक्रमण की यह कड़ी एक महिला मरीज से शुरू हुई, जो हाल ही में दिल्ली से लौटने के बाद बीमार पड़ी थी। लक्षण दिखने पर स्वयं टेस्ट कराया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ी : डॉ. अन्नू
उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा ने बताया कि अभी मामले सीमित हैं, फिर भी सतर्कता बेहद जरूरी है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और संपर्क में आए लोगों की पहचान कर टेस्टिंग की जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण हों तो तुरंत टेस्ट करवाएं। मास्क और दूरी के नियमों का पालन करें। अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड भी तैयार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन लोगों को कोरोना के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वायरस का प्रसार रुक सकता है