{"_id":"65dfa80323732d0d2e0c6e4a","slug":"two-more-accused-arrested-in-shankar-murder-case-karnal-news-c-18-knl1008-336971-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शंकर हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शंकर हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक ने उपलब्ध कराई पिस्तौल, दूसरा वारदात के समय चला रहा था पिकअप
- नमस्ते चौक पर 19 फरवरी को शंकर की गोलियां मारकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नमस्ते चौक पर टैंपो चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस व पिकअप बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभिना पी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 19 फरवरी को नमस्ते चौक पर शाम चार बजे टैंपो चालक शंकर के सिर व मुंह पर गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी उत्तम नगर निवासी 21 वर्षीय दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में मामले में अन्य दो आरोपियों की भी संलिप्तता पाई गई। जिसमें आरोपी 20 वर्षीय अमरजीत कुमार निवासी रघुकुंड लघुनिया जिला समस्तीपुर बिहार व 19 वर्षीय राहुल उमर निवासी उत्तर प्रदेश हाल गली नंबर-चार, उत्तम नगर करनाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पाया गया कि आरोपी दिनेश और शंकर चार साल से अच्छे दोस्त थे जोकि एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। दोनों में पैसे का लेनदेन भी होता रहता था। कुछ समय पहले शंकर ने आरोपी दिनेश से कुछ पैसे लिए थे, आरोपी दिनेश बार-बार पैसे मांगने शंकर के घर आता था, लेकिन शंकर समय पर पैसे नहीं लौटा पाया। पैसों के इस मामले को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस पर आरोपी दिनेश शंकर से रंजिश रखने लगा। जिसके बाद 19 फरवरी को तैश में आकर आरोपी दिनेश ने अपने दोस्त अमरजीत से पिस्तौल मांगकर और अन्य दोस्त राहुल जोकि पिकअप चला रहा था, के साथ बैठकर नमस्ते चौक पर शंकर के सिर व मुंह पर दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दिनेश और राहुल फरार हो गए थे। मृतक शंकर की पत्नी प्रीति ने नामजद आरोपी के खिलाफ थाना शहर करनाल में शिकायत दी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।