{"_id":"734f357ead90b5981b6169fdbaacd012","slug":"two-lakh-rupees-theft-to-car-intrlak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ कर दो लाख रुपये उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ कर दो लाख रुपये उड़ाए
अमर उजाला करनाल
Updated Wed, 07 May 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। शहर की तकिया मार्किट में दिन-दिहाड़े बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने एक कार का इंटरलॉक तोड़कर 2 लाख रुपए चोरी कर लिए। रुपये उड़ाने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई और दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और चारों ओर नाकेबंदी करवा दी।
गांव रजापूर निवासी पृथ्वी राज अपनी पत्नी के साथ घरौंडा के एचडीएफसी बैंक से 2 लाख रुपये की नकद राशि निकलवाकर लाया था। वह गारमेंट्स की दुकान पर खरीददारी करने के लिए घरौंडा की तकिया मार्केट पहुंचा और रुपयों से भरा बैग गाड़ी में ही छोड़कर अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करने चला गया। इसी दौरान हेलमेट पहनेे एक युवक ने गाड़ी का इंटरलॉक तोड़कर गाड़ी में रखा बैग उठाया और दूसरे साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। जब पृथ्वी राज गाड़ी के पास आए तो गाड़ी में बैग नहीं होने पर उन्होंने निकट के दुकानदाराें से पूछताछ की। उन्हें पता चला कि दो बाइक सवार युवक होकर उसका बैग लेकर चले गए है। दुकानदारों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और चारों ओर नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि ताकिया बाजार में गाड़ी से 2 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी करवा दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाई शुरू कर दी है।