फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two injured as cylinder of a handcart explodes after collision between container and trolley

Karnal News: कंटेनर और ट्राॅले की टक्कर के बाद रेहड़ी का सिलिंडर फटा, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two injured as cylinder of a handcart explodes after collision between container and trolley
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सीएचडी सिटी के नजदीक वीरवार की रात को तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्राॅले पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रॉला डिवाइडर पर चढ़कर दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में आ गया। दूसरी तरफ से आ रहा कंटेनर ट्रॉला से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खाली ट्राॅला घूम गया और सड़क किनारे लगी चाय की रेहड़ी से दोनों वाहन जा भिड़े। रेहड़ी पर रखा एलपीजी गैस सिलिंडर फट गया। ट्रॉला, कंटेनर और रेहड़ी में आग लग गई। हादसे में रेहड़ी संचालक पानीपत निवासी बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। कंटेनर के क्लीनर कानपुर निवासी अमित तिवारी भी घायल है। उपचार के बाद शुक्रवार को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।
दोनों वाहनों के चालकों और सहायकों ने टक्कर लगने के बाद आग लगने से पहले कूदकर अपनी जान बचा ली। क्लीनर अमित की शिकायत पर शुक्रवार की शाम को सदर थाना पुलिस ने ट्राॅला चालक अजमेर निवासी राजेंद्र चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्राॅला चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

कंटेनर के चालक संदीप निवासी कानपुर ने बताया कि वे अंबाला से दिल्ली कंटेनर में डिलीवरी का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन और दवा आदि लेकर जा रहे थे। आग लगने के कारण सामान जलकर राख हो गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टायर, डीजल पाइप और केबिन में आग लगने से धमाके भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि घायलों को पुलिस वाहन व लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रेहड़ी संचालक बिजेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। शुक्रवार को बिजेंद्र की रोहतक पीजीआई में पैरों की सर्जरी हुई है। अमित की हालत में सुधार आने पर डॉक्टरों ने उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी। अमित की शिकायत पर ही केस दर्ज किया गया है।



दूर तक दिखे धुएं के गुबार, हाईवे पर लगा जाम

सिलिंडर फटने के बाद दोनों वाहनों और रेहड़ी में आग लगने से लपटें उठने लगी। देखते ही देखते दोनों वाहनों के केबिन और पीछे रखे सामान व टायरों ने भी आग पकड़ ली। इसके बाद दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। हाईवे पर आग लगने से वाहनों के भी ब्रेक लग गए। करीब एक किलोमीटर दूर तक हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विस लेन से वाहनों के निकलवाया। वहीं दमकल विभाग की टीम की ओर से आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया गया। इसके बाद यातायात शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed