फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two groups pelted bricks and stones in front of the police.

Karnal News: पुलिस के सामने दो गुटों में चले ईंट-पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups pelted bricks and stones in front of the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनााल। इंद्री बस स्टैंड पर दो पक्षों में पथराव का वीडियो सामने आया है। इस आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस कारण दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और उन्होंने रोकने का प्रयास भी किया लेकिन युवक नहीं माने। जब पुलिसकर्मियों से स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो तुरंत इंद्री थाने में सूचना दी। जिसके बाद इंद्री पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग गए।

झगड़ा क्यों हुआ और किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल इसे फेसबुक पर कमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार यह वीडियो 4-5 दिन पुराना है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed