फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two families move from village

डर के मारे दो परिवारों ने छोड़ा गांव

Sat, 29 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 29 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के गांव कुटेल से दलित समुदाय के दो
विज्ञापन
परिवारों ने दबंगों के डर से गांव छोड़ दिया है। मामला गंभीर होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, पीड़ित परिवार ने चेताया है कि उन्हें गांव में जान का खतरा है। पीड़ित पक्ष ने आईजी के सामने पूरे मामले में दुखड़ा रोया।

उधर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार एक महीने पहले गांव में एक समुदाय के लोगों और दलित समाज के रामकिशन के साथ मारपीट कर दी। रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है।

मामला उस समय गरमा गया जब 23 अगस्त को दोबारा से रामकिशन के घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गालियां और धमकी दी। रामकिशन की पत्नी महेंद्रों की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित रामकिशन व उसके परिजनों का कहना है कि मधुबन थाना पुलिस पर विधायक आरोपी पक्ष की मदद के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे में आरोपी पक्ष की तरफ से लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। दबंगों से घबराए रामकिशन व धनीराम के परिवार ने वीरवार को गांव छोड़ दिया। शुक्रवार को आईजी से मिले पीड़ितों ने बताया कि विधायक थाना प्रभारी के तबादले को लेकर भी प्रयास कर रहे हैं और उनके समुदाय के पक्ष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर गांव में दो पक्षों में तनाव के बाद पुलिस तैनात कर दी है। पीड़ितों का कहना है कि वे तब तक गांव में नहीं जाएंगे, जब तक उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती।

पीड़ित बोले, मिल रही धमकी
पीड़ित रामकिशन, बेनीराम आदि ने बताया कि गांव में उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। दोनों केसों को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में घरौंडा के विधायक पर भी भेदभाव करने के आरोप जड़े हैं। पीड़ितों ने बताया कि विधायक के दम पर कुछ लोग थाना प्रभारी को बदलवाने और क्रास केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।

यह है मामला
गांव में 8 जुलाई को रामकिशन के साथ मारपीट की गई। इसमें पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी रोबिन, अनूप और सोनू को गिरफ्तार किया है। रंजिश के कारण 23 अगस्त को दोनों पक्षों में दोबारा से विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने रामकिशन के घर में घुसकर गालियां देते हुए धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी मुनीष, रिंकू, रवि, रोहित व कुशल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मामला विधायक के गांव का होने और एक पक्ष के कई लोगों की गिरफ्तारी के कारण विधायक पुलिस व थाना प्रभारी से नाराज हैं।   

आरोपी गिरफ्तार, स्थिति कंट्रोल में : थाना प्रभारी
मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि गांव में दो पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीसीआर तैनात कर दी है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि दोनों पक्षों से बात करके पलायन किए गए परिवारों को गांव में वापस लाया ले आए हैं। उनका सामान दूसरे गांव में है, उसे भी लाया जा रहा है। उधर, आईजी हनीफ कुरैशी का कहना है कि गांव का माहौल किसी भी सूरत में खराब नहीं होने देंगे।

कुछ कर रहे माहौल खराब : विधायक
विधायक हरविंद्र कल्याण का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर मामले को तूल दे रहे हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। उनके लिए सभी समाज एक समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed