फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two DFSC officials and middleman arrested on bribery charges in Karnal

करनाल में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार: डिपो होल्डरों से रिश्वत के आरोप में DFSC के दो अधिकारी और बिचौलिया काबू

Thu, 02 Jan 2025 08:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुंजपुरा कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने गुरुवार को  विभाग के एक सेवानिवृत चौकीदार रामचंद्र को रिश्वत के रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Two DFSC officials and middleman arrested on bribery charges in Karnal
आरोपियों से प्रिंटर व अन्य सामान भी बरामद किया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत के आरोप में डीएफएससी के दो अधिकारी और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वाधवा और बिचौलिया सेवानिवृत्त सेवादार रामचंद्र है। इन तीनों पर डिपो होल्डर ने रिश्वत लेने के आरोप लगाए है। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम के अनुसार उन्हें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम गांव खराजपुर और भाई के नाम कस्बा कुंजपुरा में राशन डिपो है। खंड कुंजपुरा में 31 अलग-अलग गांवों के अलग-अलग व्यक्तियों के पास राशन वितरण करने के डिपो हैं और ये सभी डिपो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खंड कुंजपुरा में कार्यरत निरीक्षक नीरज वाधवा के अधीन आते हैं। डिपो होल्डरों को सरकार की तरफ से 200 रुपये प्रति क्विंटल राशन के हिसाब से कमीशन मिलता है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि निरीक्षक नीरज वाधवा डिपो होल्डरों से सरकार की तरफ से आई राशि में से 3 से 5 प्रतिशत कमीशन व इसके अलावा डिपो होल्डरों से 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत लेता है। रिश्वत की यह राशि डिपो होल्डरों से सेवानिवृत सेवादार एकत्रित करता है और विभाग के निरीक्षक नीरज वधवा को देता है। वहीं नीरज वधवा उस रिश्वत की राशि में कुछ हिस्सा अपने उच्च अधिकारियों को मंथली के तौर पर देता है। सरकार से सभी 31 डिपो होल्डरों का राशन वितरण करने का कमीशन 23 लाख 29 हजार 178 रुपये आया हुआ है। यह राशि निरीक्षक नीरज वधवा उच्च अधिकारियों ने डिपो होल्डरों के बैंक खाते में जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सेवादार रामचंद्र की पत्नी और भाई से भी 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी सेवादार रामचंद्र को कुंजपुरा स्थित विभाग के कार्यालय से रिश्वत के 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी से डिपो होल्डरों से प्राप्त 67 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है। 


शिकायतकर्ता ने दो तथ्य व सबूत टीम को दिए है। उसमें सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा की संलिप्तता भी सामने आई है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मौके से प्रिंटर व अन्य सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed