फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cars collided on the Delhi-Ambala highway, causing a traffic jam for half an hour.

Karnal News: दिल्ली-अंबाला हाईवे पर दो कार भिड़ीं, आधे घंटे लगा जाम

Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on the Delhi-Ambala highway, causing a traffic jam for half an hour.
.हादसे में क्षतिग्रस्त कार स्वयं
करनाल। दिल्ली-अंबाला हाईवे पर बुधवार रात दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हादसे में एक चालक को मामूली चोट आई। उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात दिल्ली-अंबाला हाईवे पर एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सर्विस लेन से मुख्य लेन में जा घुसी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त हालत में खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


हादसे में एक वाहन चालक को हल्की चोट आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed