फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two bodies of two children were not found after 10 days

तीन बच्चों को नहर में फैंकने वाले पिता को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
two bodies of two children were not found after 10 days
पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते तीन बच्चों को नहर में फेंकने के आरोपी पिता को पुलिस ने वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी पिता का दूसरी बार कोरोना टेस्ट करवाया गया। दूसरी ओर 10 दिन बाद भी दो बच्चों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गयी है, जबकि स्थानीय गोताखोर अभी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नली पार निवासी सुशील कुमार ने विगत 23 नवंबर को रात सवा नौ बजे कलवेहड़ी सुभरी के निकट आवर्धन नहर में अपने तीन बच्चों को फेंक दिया था। पुलिस ने 24 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। फिर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसी दौरान जिला प्रशासन ने गोताखोरों की कई टीमों सहित एनडीआरएफ की टीम भी नहर में उतारी, लेकिन कई दिन तक किसी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर अदालत में पेश कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की गई, लेकिन मामले में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया। इस बीच आठ वर्षीय शिव का शव गांव सिरसी से करीब दो किलोमीटर आगे नहर से बरामद हुआ, जबकि पांच वर्षीय जाह्नवी और तीन वर्षीय देव का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम वापस लौटी :- आवर्धन नहर व पश्चिमी यमुना नहर में बच्चों को तलाश करने के अभियान में जुटी रही एनडीआरएफ की टीम अब वापस लौट गई। जिला उपायुक्त निशांत यादव और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया की सिफारिश पर बच्चों को नहर में तलाश करने के लिए यहां पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिन तक नहर में बच्चों के शव तलाश करने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम वापस जाने के बाद भी स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश कर रहे हैं। नहर में पानी का स्तर कुछ कम हुआ है। सर्च अभियान को ढीला नहीं रहने दिया जाएगा। वे खुद इस सर्च अभियान की निगरानी कर रहे हैं। -मुनीष कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed